Skip to content

नारायणपुर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण

जगदलपुर। नारायणपुर में आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के नवीन शाखा भवन का लोकार्पण मंत्री केदार कश्यप,

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा के कर कमलों से किया गया।

इस अवसर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही किसानों को उन्नत किस्म के बीज का वितरण किया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रुपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र बघेल,

भाजपा किसान मोर्चा बस्तर जिला सह कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंवर सिंह धुव, मनोज सिंह,

 

 

संजय पांडे सहित भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मवारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।


…………