१२ वाँ विश्व योग दिवस पर “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर पतंजलि योग समिति जगदलपुर द्वारा विविध जान जागरूकता कार्यक्रम संचालित kiya जा रहा है जिसके अंतर्गत गाँवों में योग चौपाल लगाये जा रहे हैं वही आज 18 जून से त्रिदीवसीय योग प्रोटोकॉल विशेष योग सत्र का शुभारंभ आज पतंजलि नियमित कक्षा दुर्गा मंदिर सभागार में किया गया जिसमे सभी योग शिक्षकों ने भाग लिया जो आगे 21जून को अनेक जगहों पर योग सत्र का संचालन करेंगे।
योग जागरूकता अभियान के तहत 20 जून शनिवार को विद्यालयीन स्तर पर चित्रकला, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे बाल विहार स्कूल में किया गया है जिसमे नगर के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालय के प्राचार्य गणों को निर्देशित किया गया है।
२१ जून विश्व योग दिवस जागरूकता अभियान के आधार पर विविध प्रतियोगिताओं के विषय निम्न हैं

1 – चित्रकला प्रतियोगिता – वर्ग 1- कक्षा पहली से पाँचवी तक
विषय – योगशैली
2- कक्षा छठवी से आठवी से तक
विषय – योग एवं पर्यावरण
3- कक्षा नवमी से बारहवीं तक
विषय – योग एवं बस्तर संस्कृति
2- रंगोली प्रतियोगिता
1- कक्षा छठवी से आठवी से तक
विषय – योगासान के प्रकार
2- कक्षा नवमी से बारहवीं तक
विषय- योगासान के प्रकार
3 – निबंध प्रतियोगिता –
1- कक्षा छठवी से आठवी से तक
विषय – योग स्वस्थ जीवनशैली
2- कक्षा नवमी से बारहवीं तक
विषय- स्वस्थ आयु के लिए योग
निबंध और रंगोली प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी । प्रतिभागी सभी प्रतियोगिता हेतु पंजीयन करा भाग ले सकता है।समय सीमा १ घंटा होगा जिसमे प्रतिभागी सभी प्रतियोगिताओं में अलग-अलग भाग ले सकता है। प्रतियोगिताओं का अंतिम निर्णय निर्णायक मंडल का सर्वमान्य होगा।विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र,मेडल और आकर्षक पुरस्कार प्रदाय किए जाएँगे।
योग जागरूकता अभियान के अगले चरण में 20 जून संध्या 5 बजे योग चेतना बाइक रैली नगर के मुख्य मार्गो से निकल आम जन को 21 जून विश्व योग दिवस से जुड़ने का आवाहन करेगी।
पतंजलि योग परिवार की ओर से ग्राम पंचायत, सीआरपीएफ़, बटालियन, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय महाविद्यालय, केंद्रीय व राज्य सरकार के कार्यालय, ज़िला न्यायालय सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों में अपने प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा योग करवाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रदेशअध्यक्ष डॉ मनोज पाणिग्राही ने बताया कि इसी तर्ज़ पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में पूरे उल्लास और उमंग के साथ विश्व योग दिवस मनाने की भव्य तैयारी की जा रही है।इस वर्ष योगगुरु स्वामी रामदेव तेलंगाना प्रदेश के अमरावती लाखों योग साधको के साथ मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ मंच पर लोगो को योग सिखायेंगे।
Related Articles

बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
बिजली के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार, पांचवी बार बिजली दरों में वृद्धि का कांग्रेस करती है पुरजोर विरोध- मोहन मरकाम
Jun 18, 2026
