घटना के बाद से लगातार फरार था आरोपी
फरार आरोपी को अथक प्रयास कर किया गया गिरफ्तार
नाम आरोपी – ,प्रकाश कश्यप पिता डमरू कश्यप उर्फ मून्ना कश्यप उम्र 30 वर्ष जाति माहरा निवासी लालबाग आमागुडा थाना कोतवाली जिला बस्तर छ.ग.
पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में धारदार हथियार दिखा कर डराने धमकाकर चोंट पहुंचाने वाले युवक पर कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि प्रार्थी अमर सिंह बघेल पिता श्री कमल सिंह बघेल उम्र 33 साल जाति माहरा पता लालबाग आमागुडा चौधरी गली थाना कोतवाली जगदलपुर जिला बस्तर छ.ग. दिनांक 22.01.2026 के शाम लगभग 04:20 बजे अपने घर के सामने खडा था उसी समय प्रार्थी की लडकी मेरब अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी उसी समय मोहल्ले का रहने वाला प्रकाश कश्यप अपने हाथ में धारदार चाकू पकड कर प्रार्थी की लडकी को उठा रहा था प्रार्थी द्वारा हाथ में हथियार चाकू रखा है और मेरी बच्ची को उठा रहा है कहीं लग जाएगा कहकर बच्ची को छोडने के लिए कहा जिस पर प्रकाश कश्यप आवेश में आकर तू कौन होता है मुझे मना करने वाला कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे प्रार्थी सबके सामने गाली गलौच करने से मना किया तो वह अपने हाथ में रखे धारदार चाकू से प्रार्थी की तरफ आकर जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी के गले में चाकू से मार दिया जिससे प्रार्थी के गले में चोट आया खून निकला है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल आरोपी को पता तलाश कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। आरोपी सकुनत से फरार होकर उड़ीसा भाग गया था परिवार वालो को हिदायत देकर आरोपी को पेश प्रकरण में सहयोग करने पेश होने कहा गया था लेकिन आरोपी घटना समय से लगातार लुक छिप रहा था और फरार था जिसे आज दिनांक 16/06/26 को बड़ी मुश्किल से हिरासत में लेकर आरोपी द्वारा घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से घटना कारित करना स्वीकार करने एवं पेश करने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार घरेलू चाकू को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – अरुण मरकाम
सउनि – भुनेश्वर पांडे
आरक्षक – बलराम कश्यप , रंगलाल खरे , त्रिनाथ कश्यप, तोमन लाल , केशव चंद्रा
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
