रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित सूर्योदय क्लिनिक के बरामदे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना में दर्ज मर्ग क्रमांक 54/2026 के तहत 28 मई 2026 को शाम करीब 4:40 बजे सूचना मिली कि सूर्योदय क्लिनिक के बाहर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो लगभग 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष मृत अवस्था में मिला।
मृतक का हुलिया इकहरा बदन, अधपकी दाढ़ी-बाल, गले में काला धागा, नीले रंग का लोअर तथा नीली टी-शर्ट पहने हुए बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अत्यधिक गर्मी और लू लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने आसपास के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Related Articles

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के ऑफिशियल पेज से बीजेपी नेता की पोस्ट डिलीट, संगठन के भीतर “फूल छाप” नेटवर्क पर उठे सवाल
May 28, 2026
बीजेपी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तरणजीत भाठिया सहित बबलू महंत गिरफ्तार, युवक से मारपीट और जातिसूचक अपमान मामले में मुख्य आरोपी पहुंचा जेल
May 27, 2026
