Skip to content

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के ऑफिशियल पेज से बीजेपी नेता की पोस्ट डिलीट, संगठन के भीतर “फूल छाप” नेटवर्क पर उठे सवाल

रायगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष से जुड़े मारपीट और एट्रोसिटी मामले को लेकर कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर की गई पोस्ट अचानक डिलीट होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ऐसा कौन सा दबाव था, जिसके चलते कांग्रेस के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से भाजपा नेता से जुड़ी खबर हटानी पड़ी?


स्थानीय कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह चर्चा तेज है कि कांग्रेस संगठन के भीतर ही कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जिनकी भाजपा नेताओं से नजदीकियां हैं और वही लोग पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले फैसले करा रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के कुछ “फूल छाप कांग्रेसी” भाजपा के हित में काम कर रहे हैं, जिसके कारण विपक्ष की भूमिका कमजोर पड़ रही है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि किसी कांग्रेस नेता के खिलाफ खबर भाजपा के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर पोस्ट हो जाए, तो क्या कांग्रेस में इतना प्रभाव है कि वह उसे हटवा सके? शायद नहीं। लेकिन भाजपा नेताओं से जुड़ी पोस्ट कांग्रेस के ऑफिशियल पेज से हट जाना कई सवाल खड़े करता है।
इस पूरे मामले ने कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली और सोशल मीडिया संचालन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पार्टी के भीतर बैठे लोग ही विपक्ष के दबाव में पोस्ट हटवाने लगेंगे, तो जनता के बीच गलत संदेश जाएगा और इससे कांग्रेस की विश्वसनीयता प्रभावित होगी।
अब देखना यह होगा कि कांग्रेस संगठन इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण देता है या फिर यह मामला भी राजनीतिक चर्चाओं तक ही सीमित रह जाएगा।