कलेक्टर के निर्देश पर कसडोल क्षेत्र में छापेमारी, बिना दस्तावेज रेत परिवहन करते वाहन पकड़े गए, थाना में सुपुर्द
बलौदाबाजार। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तहसील कसडोल क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है।
कलेक्टर के निर्देश पर चला अभियान, टीम ने मौके पर की कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम द्वारा कसडोल क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
एसडीएम रामरतन दुबे और तहसीलदार विवेक पटेल के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत परिवहन को पकड़ा।
बिना वैध दस्तावेज के रेत परिवहन कर रहे थे ट्रैक्टर
कार्रवाई के दौरान तीन ट्रैक्टर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए। प्रशासन ने मौके पर ही सभी वाहनों को जब्त कर लिया।
जब्त ट्रैक्टर थाना कसडोल में सुपुर्द, आगे की कार्रवाई जारी
कार्रवाई के बाद सभी तीनों ट्रैक्टरों को थाना कसडोल में सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
