बस्तर। भिरलिंगा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। बजरंग दल द्वारा पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन वृहद रूप में किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज और युवाओं में शौर्य, साहस और भक्ति की भावना को जगाकर समाज को संगठित करना है। भगवान हनुमान बजरंग दल के इष्ट देव और मार्गदर्शक हैं।
बस्तर स्थित हनुमान मंदिर में मातृशक्तियों ने 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके बाद महाभंडारा और बूंदी प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम पंचायत भीरलिंगा में भी कई वर्षों से आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में गांव के समस्त देवी-देवताओं को आमंत्रित कर गांव की सुख-समृद्धि के लिए कामना की गई। इस अवसर पर भव्य मेला भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बजरंग दल के पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया, आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य श्री दशरथ सूर्यवंशी, मध्य बस्तर विभाग संयोजक श्री सिकंदर कश्यप, सह संयोजक योगेश रैली, प्रखंड अध्यक्ष श्री विवेक शुक्ला, किसान संघ के अध्यक्ष श्री नीलकुमार बघेल, मीडिया प्रभारी मोहन चौरसिया, नगर मंत्री शिवा नाग, सह संयोजक आकाश नाग, एकल विद्यालय प्रमुख पाकलू राम, बलराम विश्वकर्मा, लखमू राम, बाबूलाल, राजू सिरहा, नरसिंह ठाकुर, हीरा कश्यप, नीरज, लता, नारायण सिंह ठाकुर, जैमन, मणिशंकर और समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
