Skip to content

उत्कल दिवस की पूर्व संध्या पर समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

जगदलपुर । उत्कल दिवस स्थापना की पूर्व संध्या पर 31 मार्च मंगलवार की संध्या समाज बस्तर संभाग द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन के लिए उत्कल समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी।

युवा प्रकोष्ठ के पवन मिश्रा एवं सचिव आशीष दास ने बताया कि इस बार शोभायात्रा पुरी के श्रीमंदिर की झांकी के साथ उड़िसा नवरंगपुर की शख डांस टीम , धुमाल बैंड एवं भजन मंडली द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही ।

वहीं अध्यक्ष राजेश दास सचिव सुमीत महापात्र ने बताया कि युवाओं को इस बार शोभा यात्रा की जिम्मेदारी दी गई थी जिसे युवा टीम ने बेहतर व्यवस्था के साथ किया। पुरी युवा टीम को बधाई, 1 अप्रेल उत्कल स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी बेहतर और गरिमामय मनाया जाएगा ।

अध्यक्ष श्री दास ने बताया आज शोभायात्रा पुरे उत्कल रीति नीति के साथ गरिमामय सम्पन्न हुआ जिसमें समाज के वरिष्ठ जन एवं महिलाएं ,पुरुष युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या मे शामिल रहे।
आज के शोभायात्रा के दौरान सभी उत्कल वासी पारंपरिक वस्त्रों के साथ शामिल हुए ।
इस दौरान नगर के मुख्य मार्ग में राज कमल ज्वेलर्स , बाफना ज्वेलर्स, गोल बाजार मे गोल्डन इलेक्ट्रॉनिक्स, एवं संजय दास द्वारा शीतल पेय की व्यवस्था की गई थी।

बुधवार 1 अप्रेल संध्या को रंगारंग कार्यक्रम

1 अप्रेल बुधवार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज भवन में होगा।
जिसमें शहर के महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन एवं कुमार जयदेव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ।

कार्यक्रम में समाज की वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान एवं महिला खेलकूद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।