Skip to content

चाकू दिखाकर दहशत फैलाने और चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बोधघाट थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई आदतन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

बस्तर। जिले में गुंडागर्दी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बस्तर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बोधघाट पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

घर में घुसकर चोरी और पैसे की मांग कर धमकी देने के मामलों में आरोपी गिरफ्तार

पहले मामले में एक पीड़िता ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले में रहने वाले गोल्डी राय ने उसके घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे 6,300 रुपये चोरी कर लिए।

वहीं दूसरे मामले में आशीष कश्यप उर्फ आशु पर आरोप है कि उसने पीड़िता के घर में घुसकर शराब पीने और अवैध कार्य के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों के कब्जे से चाकू, पेचकश और नकदी जब्त पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग अपराध

पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, पेचकश और 1,600 रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में गोल्डी राय 22 वर्ष निवासी नयामुंडा जगदलपुर और आशीष कश्यप उर्फ आशु 20 वर्ष निवासी नयामुंडा तिरंगा चौक शामिल हैं।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता

दोनों आरोपियों को 31 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम कर रहे थे।

पुलिस टीम की अहम भूमिका त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर कसा शिकंजा

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित सिंह, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र राय, प्रधान आरक्षक मयाराम कश्यप, प्रकाश मनहर तथा आरक्षक होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो, दीपक यादव और रामचंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।