कुर्की और सीलबंदी की भी कार्रवाई की जाएगी
जगदलपुर– जगदलपुर नगर पालिक निगम का राजस्व विभाग संपत्ति कर की वसूली को लेकर शक्ति बरतने ने की तैयारी में है। निगम प्रशासन हर एक वार्ड में बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर रहा है। अगर संबंधित बकायदाओं ने जल्द अपना बकाया जमा नहीं किया तो जगदलपुर नगर पालिका निगम के बड़े बकायदारों के नाम और उनका विवरण सार्वजनिक किए जाएंगे।लंबे समय से संपत्ति कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारो के खिलाफ की नियमानुसार कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम 31 मार्च को टेक्स वसूली तेज कर दी गई है। संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों के ऊपर कार्रवाई होगी। संपत्ति कर नहीं पटाने वाले बड़े बकायादारों के नाम पेपर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किए जाएंगे।
राजनंदगांव, बिलासपुर,गौरेला सहित कई शहरों में नाम सार्वजनिक किए जा चुके हैं। टैक्स नहीं भरने वाले बड़े डिफॉल्टर्स की सूची शहर के मुख्य स्थानो पर लगाई जाएगी। बकाया राशि न देने पर संपत्तियों सीज की जाएगी। जलकर नहीं पटाने वाले के नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
आयुक्त प्रवीण वर्मा ने जगदलपुर शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे 31 मार्च के समय सीमा से पहले अपना टैक्स जमा कर दें अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। टैक्स नहीं पटाने वाले बड़े बकायदारों के नाम भी सार्वजनिक किए जा सकते हैं।
बकाया दारो से अपील करता हूं कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल अपना पूरा बकाया कर निगम को अदा करें। शनिवार और रविवार को भी समान कार्यालयीन दोनों की तरह खुले रहेंगे।
बड़े बकायदारों के बकाया राशि न देने पर कुर्की की भी कार्रवाई की जा सकती है। 31 मार्च के पहले अपना कर जमा करने की अपील करता हूं। निर्धारित समय सीमा तक भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार 10% पेनाल्टी के साथ कर की वसूली की जाएगी।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
