जगदलपुर। बस्तर जिला धाकड़ समाज ने बिरिंगपाल क्षेत्र के पंडरीपानी में रामनवमी उत्सव को बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। जिसमें शोभा यात्रा निकाली गई। समाज की महिलाएं कलश में जल लेकर शिव जी को जलाभिषेक करने के लिए बिरिंगपाल शिव मंदिर तक गईं। “जय जय श्री राम” के जयघोष के साथ शोभा यात्रा पंडरीपानी मेन रोड होते हुए बिरिंगपाल शिव मंदिर तक निकाली गई।
इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल और श्री कुमार जयदेव बाबा जैसे विशिष्ट अतिथि शामिल हुए और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक दूसरे को रामनवमी की बधाइयाँ दीं और समाज की एकता और विकास के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
धाकड़ समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा समाज एकजुट होकर आगे बढ़ेगा और रामनवमी जैसे त्योहारों को और भी उत्साह और भव्यता के साथ मनाएगा। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया और आने वाले समय में धाकड़ समाज संगठित होकर इससे भी अधिक संख्या में शामिल होंगे।
विधायक विनायक गोयल ने अपने संबोधन में कहा, “धाकड़ समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है, और ये समाज सभ्य और शिक्षित है। बस हमें एकजुटता की जरूरत है। संगठित होकर काम करें, समाज का विकास होगा।” उन्होंने धाकड़ समाज भवन के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की, जिससे पंडरीपानी में एक भव्य समाज भवन का निर्माण किया जाएगा।
सरपंच पंडरीपानी हेमंत पोयाम ने कहा, “धाकड़ समाज और आदिवासी समाज एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, हम बस्तर के मूलनिवासी हैं। हमें साथ मिलकर काम करना होगा और समाज को मजबूत बनाना होगा।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ लोग समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमें एकजुट रहना होगा और सामाजिक एकता को बनाए रखना होगा। उन्होंने कहा, “गांव में जैसे हम मिलजुल कर रहते हैं, वैसे ही सामाजिक एकता ज़रूरी है, तभी समाज का विकास होगा। सरपंच ने समाज भवन के लिए ग्यारह हजार रुपए देने की घोषणा की।
कुमार जयदेव बाबा ने अपने संबोधन में कहा, “धाकड़ समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली और सम्मानजनक है। हमारे पूर्वजों ने राजतंत्र के समय से ही समाज को एक सूत्र में बांधकर रखा था और हमें एक मजबूत और समृद्ध समाज की विरासत सौंपी थी। लेकिन आजकल हम टुकड़े-टुकड़े में बंटकर संगठन को तार-तार कर रहे हैं, जो हमारे समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है।
उन्होंने आगे कहा, “हमारे समाज की एकता ही हमारी ताकत है, और हमें इसे बनाए रखना होगा। हमें अपने मतभेदों को भूलकर एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा और समाज को मजबूत बनाना होगा। हमें अपने समाज के विकास के लिए मिलकर काम करना होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध समाज का निर्माण करना होगा।
कुमार जयदेव बाबा ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे एकजुट होकर आगे बढ़ें और समाज को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा, “हमारे समाज में बहुत क्षमता है, और हमें इसका सही उपयोग करना होगा। हमें अपने समाज के लिए एकजुट होकर काम करना होगा और इसे आगे बढ़ाना होगा।श्री बाबा ने हर संभव धाकड़ समाज की मदद करने की बात कही साथ ही धाकड़ समाज का पूरे बस्तर जिला में जल्द से जल्द सर्वे करने कहा।बाबा ने नारी शक्ति एवं युवा पीढ़ी को सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने अपील किया।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
