रायपुर: अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं और आईपीएल मैचों के दौरान हवाई सफर करने वाले हैं, तो मैच देखने का मजा आपका खराब नहीं होगा. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आईपीएल मैचों के लाइव प्रसारण किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण शनिवार से एयरपोर्ट बिल्डिंग में शुरु किया गया है. इस पहल के तहत एयरपोर्ट पर दो बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं. जिनके माध्यम से यात्रियों को आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा. इन स्क्रीन को ऐसे प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है, जहां से अधिकतम यात्री आसानी से मैच का आनंद ले सकें.
आईपीएल मैच 2026 का लाइव प्रसारण एयरपोर्ट पर किया जाएगा
यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए बेहतरीन साबित होगा, जिन्हें अपनी उड़ानों के लिए एयरपोर्ट पर कई घंटों की प्रतीक्षा करनी होती है. अब वे अपने खाली समय को रोमांचक क्रिकेट मैचों का आनंद लेते हुए बिता सकेंगे. इससे यात्रियों के यात्रा अनुभव को और अधिक सुखद एवं यादगार बनाने में मदद मिलेगी.
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार आईपीएल जैसे लोकप्रिय टूर्नामेंट की लाइव स्क्रीनिंग से एयरपोर्ट का वातावरण अधिक जीवंत एवं आकर्षक बनेगा. यह पहल न केवल यात्रियों के मनोरंजन को बढ़ावा देगी. बल्कि एयरपोर्ट पर एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल भी निर्मित करेगी. ऐसा प्रयास संभवतः देश भर में रायपुर एयरपोर्ट पर ही पहली बार किया जा रहा हैं.
आईपीएल देश और विदेशों में भी अत्यंत लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. जिसे लाखों दर्शक देखते हैं. ऐसे में रायपुर एयरपोर्ट पर इसकी लाइव स्क्रीनिंग यात्रियों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी. एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था पूरे आईपीएल सीजन के दौरान जारी रखी जाएगी. जिससे यात्रियों को निरंतर लाइव मैच देखने की सुविधा प्राप्त होती रहेगी. यह पहल एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की यात्री सुविधा, नवाचार और उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
