कोरबा के मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट की एक वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 मार्च की बताई जा रही है, जब मानिकपुर निवासी योगेश कुमार को मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात युवकों ने रोका। आरोपियों ने पहले योगेश की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी बाइक व 2000 रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद किसी तरह मानिकपुर चौकी पहुंचे पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की।
पीड़ित युवक योगेश कुमार के अनुसार, वह किसी काम से कोरबा गया हुआ था और वापस लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने उसे रोका। बात बढ़ने पर उन्होंने योगेश के साथ मारपीट की और पैसे लूट लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने के बाद घूम रहे बाइक सवार दो युवकों की तलाश शुरू की और उन्हें पकड़ लिया।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
