बस्तर सांसद ने जताया प्रधानमंत्री का आभार; कहा वैश्विक संकट के बीच भी जनता के हितों को सर्वोपरि रखा
जगदलपुर । केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती को बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने एक ऐतिहासिक और जनहितैषी निर्णय बताया है। उन्होंने इस फैसले के लिए बस्तर लोकसभा की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए उत्पाद शुल्क में अभूतपूर्व कमी की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये घटाकर मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर लिया गया यह निर्णय देश की 140 करोड़ जनता के लिए किसी बड़े उपहार से कम नहीं है।
बस्तर सांसद ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए विशेष रूप से कोरोना काल की विषम परिस्थितियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के भयावह दौर का सामना किया और करोड़ों देशवासियों को मुफ्त राशन व स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध कराकर जीवन की रक्षा की, ठीक उसी सेवा भावना और दृढ़ संकल्प के साथ आज वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के दौर में भी सरकार जनता के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब विश्व की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं चरमरा गई थीं, तब मोदी सरकार ने देश को संभालाl
श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और ‘सबका साथ-साथ विकास’ के संकल्प के कारण ही आज भारत वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपने नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
