CG Labour Scheme: छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) के जशपुर से श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। कल 28 मार्च शनिवार को दोपहर 1:00 बजे जिला मुख्यालय जशपुर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी राशि
इस सम्मेलन में राज्य के हजारों निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। श्रम विभाग की 12 अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के तहत 79,340 श्रमिकों को कुल 27.15 करोड़ रुपए की राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। जिससे बिना किसी झंझट के श्रमिकों के खाते में पैसा पहुंचेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के श्रम मंत्री Lakhan Lal Dewangan करेंगे। वहीं वित्त मंत्री OP Choudhary, लोकसभा सांसद Radheshyam Rathiya और कल्याण मंडल के अध्यक्ष Dr. Ram Pratap Singh सहित कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यदि हम योजनाओं की बात करें, तो यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की एक बड़ी पहल है। वहीं दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 14 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। मिनीमाता महतारी जतन योजना के जरिए हजारों श्रमिक परिवारों को मदद दी जाएगी।
बच्चों की पढ़ाई के लिए मेधावी शिक्षा सहायता और नौनिहाल छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। इसके साथ हीऔजार सहायता, साइकिल सहायता, आवास सहायता और सुरक्षा उपकरण जैसी योजनाओं से श्रमिकों के काम और जीवन दोनों को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है।