Skip to content

महाष्टमी पर दंतेश्वरी मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में हवन और भंडारे का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

जगदलपुर। चैत्र नवरात्रि के महा अष्टमी पर दंतेश्वरी मंदिर में रखे गए मनोकामना जोत कलश रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज हवन-अनुष्ठान संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति दिया। मंदिर परिसर में केवल कलश धारकों को ही प्रवेश करने दिया गया था। महाष्टमी के मौके पर शहर के विभिन्ना स्थानों पर जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महाष्ट्मी पर माई दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। व्यवस्था संभालने पुलिस बल भी तैनात किया गया था। दोपहर बारह बजे यज्ञशाला में हवन-अनुष्ठान शुरू किया गया। इसमें मनोकामना जोत रखने वाले श्रद्वालु परिवार समेत पहुंचे थे। पुजारियों द्वारा विधिवत हवन संपन्ना किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुतियां दीं।

इसी परिपेक्ष्य में कुम्हारपारा स्थित पौराणिक माँ दुर्गा मंदिर में पंडित निरंजन पाढी, सिरहा पूरन सिंह ठाकुर द्वारा महाष्टमी का हवन पूजन एवं नवकन्या पूजन विधि विधान के साथ किया गया।

तत्पश्चात भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें इस अवसर पर , पुजारी विक्रम सिंह ठाकुर, विकास ठाकुर, मोहन ठाकुर, गंगाधर ठाकुर, नरेंद्र, चंदू, पंकज, पीयूष, दशरथ, राजीव मिश्रा, सुलोचना,पूजा, खुश्बू,हेमलता, प्रेमलता,अशोक, अजय तिवारी सहित नगर के अनेक श्रद्धालु सम्मिलित हुए और पूर्णाहुति देकर माता का प्रसाद ग्रहण किया।