♦️ग्राम पंचायत मर्दापाल, तहसील-कोंडागांव में प्रस्तावित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान खोलने के निर्णय के खिलाफ ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है प्रदेश सचिव श्रीमती श्यामकुमारी ध्रुव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला जनसमूह ने कोंडागांव अपर कलेक्टर एवं मर्दापाल तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय का पुरजोर विरोध दर्ज कराया
♦️ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मर्दापाल में शराब दुकान संचालन हेतु निविदा आमंत्रित की गई है, जिसका वे सामूहिक रूप से विरोध करते हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा विशेषकर युवा वर्ग इसके दुष्प्रभाव की चपेट में आएगा, जिससे उनकी सेहत, भविष्य और रोजगार पर विपरीत असर पड़ेगा महिलाओं ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब दुकान खुलने से क्षेत्र में गाली-गलौच, आपसी विवाद, घरेलू हिंसा, चोरी-लूटपाट जैसी घटनाओं में वृद्धि होने की आशंका है इससे गांव का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित होगा और बच्चों व युवाओं के मानसिक विकास पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ने की बात कही गई
♦️महिला समूह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी
♦️ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत मर्दापाल एवं आसपास के क्षेत्रों में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए, ताकि गांव का सामाजिक संतुलन और शांति बनी रहे
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
