Skip to content

फर्जी MBBS-BAMS डिग्री और पोस्ट ऑफिस नौकरी घोटाला: गिरोह की महिला सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार, 2.34 करोड़ की ठगी

रायपुर में फर्जी MBBS-BAMS डिग्री और नौकरी दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ की ठगी। महिला आरोपी साक्षी सिंह दिल्ली से गिरफ्तार।

CG Fake Degree Scam Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फर्जी डिग्री और नौकरी के नाम पर बड़े ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस मामले में गिरोह की एक महिला सदस्य साक्षी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस Fake degree scam Raipur में आरोपियों ने MBBS और BAMS की फर्जी डिग्री बांटने के साथ पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया।

नौकरी और फर्जी डिग्री के नाम पर ठगी

पुलिस के अनुसार इस MBBS BAMS fake certificate case में गिरोह लोगों को पोस्ट ऑफिस के विभिन्न पदों में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। साथ ही मेडिकल क्षेत्र की फर्जी डिग्री तैयार कर मोटी रकम वसूलता था। इस Chhattisgarh fraud news में कई पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए गए थे।

शिकायत के बाद खुला मामला

मामले का खुलासा तब हुआ जब 17 फरवरी को प्रार्थी संजय निराला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में भुवनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे समेत अन्य लोगों पर नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप लगाया गया था।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं चार आरोपी

इस Post office job fraud Chhattisgarh मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ के दौरान मिले सुरागों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को गिरोह की अन्य कड़ियों की जानकारी मिली।

दिल्ली से पकड़ी गई साक्षी सिंह

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साक्षी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर डी वाई पाटील विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पुणे के नाम पर फर्जी MBBS और BAMS डिग्री तैयार कर गिरोह को सप्लाई करती थी।

मोबाइल जब्त, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इस Fake degree scam Raipur में अभी और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।