Skip to content

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग रायपुर ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। बीते कुछ दिनों से वेस्टर्न डिस्टरबेन्स के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

48 घंटे में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

रिपोर्ट के अनुसार 25 से 29 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का भी अनुमान है, जिसकी रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

इन जिलों में दर्ज हुआ ज्यादा तापमान

रिपोर्ट के अनुसार राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री रहा।

किसानों और लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। वहीं किसानों को फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने और तेज हवा-ओलावृष्टि से बचाव के उपाय करने को कहा गया है।

30 और 31 मार्च को राहत

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 मार्च को बारिश तो हो सकती है, लेकिन किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।