जिला मुख्यालय | 25 मार्च 2026
27 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, निर्धारित मार्ग से होगा आयोजन
Ram Navami के अवसर पर 27 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर गांधी प्रतिमा तिराहा, एमजी रोड, रामनिवास टाकिज चौक, सिल्वर पैलेष तिराहा, गौरीशंकर मंदिर, न्यू मार्केट तिराहा, सुभाष चौक, गद्दी चौक, कोष्टापारा तिराहा, चांदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, सिटी कोतवाली, हण्डी चौक, घड़ी चौक होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त होगी।

यातायात प्रबंधन के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित, प्रमुख स्थानों पर रहेगी व्यवस्था
शोभायात्रा के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पार्किंग पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। इसमें पुराना पुलिस लाइन, मिनी माता चौक और मरीन ड्राइव पम्प हाउस तक वाहन खड़े करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डायवर्सन पॉइंट तय, कई प्रमुख मार्गों पर यातायात मोड़ा जाएगा
यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए केवड़ाबाड़ी चौक, शहीद चौक, गोगाराईस मिल और सत्तीगुढी चौक को डायवर्सन पॉइंट बनाया गया है। इन स्थानों से यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा।
संवेदनशील क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
शोभायात्रा के दौरान गांधी प्रतिमा, गोगाराईस मिल, हण्डी चौक, सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक) और झाराशिल्प क्षेत्रों में चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, जिससे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वैकल्पिक मार्गों से होगा आवागमन, नागरिकों को दी गई विशेष सलाह
किरोड़ीमल चौक की ओर से आने वाले वाहन शोभायात्रा शुरू होने से दो घंटे पहले केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा मार्ग होते हुए सर्किट हाउस और मरीन ड्राइव का उपयोग कर नया शनिमंदिर, डिसेंट टेलर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
इसी प्रकार जूटमिल की ओर से आने वाले वाहन डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनिमंदिर, मरीन ड्राइव, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा और मधुबनपारा होते हुए केवड़ाबाड़ी मार्ग से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
