Skip to content

भाजपा का नियमित कार्यक्रम है प्रशिक्षण वर्ग, राष्ट्र व जन सेवा में निपुण बनते हैं कार्यकर्ता – भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल

बस्तर के ग्रामीण बकावण्ड मण्डल की प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल

भाजपा का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026

कर्मष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल मंगलवार को ग्राम आसना में आयोजित बकावण्ड मण्डल की पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्यशाला में सम्मिलित हुए। मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में श्री जम्वाल ने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया और प्रशिक्षण सत्र में संबोधन भी दिया।



प्रशिक्षण महाअभियान को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की नियमित प्रक्रिया है,जो कार्यकर्ताओं को और प्रखर बनाते हैं। भाजपा का ध्येय वाक्य राष्ट्र सेवा और जन सेवा है। ऐसे पुनीत उद्देश्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता पार्टी व संगठन के को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानें के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर कार्य करने वाली पार्टी है,जो सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचानें के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से पूरा करती है। भाजपा कार्यकर्ता अपने कार्यों के प्रति कर्मष्ठ होते हैं और अंत्योदय की विचारधारा को आत्मसात कर संगठन के समस्त कार्यों को साकार रूप देते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिये गये सभी दायित्वों का निर्वहन करने में दक्ष बनते हैं। भाजपा कार्यकर्ता सदैव सक्रिय भूमिका में रहते हैं और संगठन द्वारा दिये गये कार्यों को प्रदेश स्तर से लेकर मण्डल स्तर तक और बूथ स्तर तक पहुंच कर उन कार्यों का विस्तार करते हैं।

देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन को मजबूत बनाने में और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को बखूबी पहुंचानें में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने भी सत्र के विषय में संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही ने किया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, डा. सुभाऊ कश्यप, शेष नारायण तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन,श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, परीस राम बेसरा,आर्येंद्र आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, प्रदीप देवांगन, आलोक अवस्थी,दिनेश केजी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, अभिलाष यादव,आशू आचार्य, अभिषेक तिवारी, विनय राजू ,धनुर्जय कश्यप, स्नेहलता बैस, बकावण्ड मण्डल अध्यक्ष पीताम्बर कश्यप, अनिल बिसाई, रणवीर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।