जगदलपुर | नशे के सौदागरों के खिलाफ बस्तर पुलिस का अभियान तेज
जगदलपुर – पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बोधघाट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के सप्लायर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बस स्टैंड के पीछे गांजा लेकर परिवहन की फिराक में थे आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बोधघाट में 23.03.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति नया बस स्टैंड जगदलपुर के पीछे खड़े हैं और अपने संयुक्त कब्जे में एक नीले रंग के पिट्ठू बैग में अवैध गांजा रखकर परिवहन के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर पहुंची।
पुलिस को देख भागने लगे आरोपी, घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद नासिर पिता मोहम्मद उमर उम्र 40 वर्ष निवासी सादरा सेक्युलर रोड थाना शहदरा जिला शहदरा दिल्ली एवं मुकेश कुमार पिता कचरा राम उम्र 26 वर्ष निवासी रावर विलाडा थाना कपेड़ा जिला जोधपुर राजस्थान बताया।
तलाशी में 10.36 किलो गांजा बरामद, कीमत 5.18 लाख रुपये आंकी गई
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नीले रंग के बैग में भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे तीन पैकेटों में कुल 10.36 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 5,18,000 रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास इस मादक पदार्थ के परिवहन या बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
आरोपियों का कृत्य धारा 20(B)(ii)(b) NDPS Act के तहत अपराध पाए जाने पर अवैध मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए दोनों आरोपियों को 23.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अधिकारियों और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित नेगी, प्रमोद ठाकुर, लोकेश्वर नाग सहित प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, पवन श्रीवास्तव एवं आरक्षक भैरव सिन्हा, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, परमानंद भोयर की अहम भूमिका रही।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
