= भाजपा जिला कार्यालय में हुई परिचयात्मक बैठक
= पिछड़ा मोर्चा की भूमिका अहम, संगठन को सशक्त बनाने करें कार्य – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकरिणी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आज रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जिले में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यों को आमजन के बीच पहुंच कर पूरा करने बात कही।

बैठक उपरांत भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया ने कहा कि जिले में पिछड़ा मोर्चा सक्रियता से कार्य करेगा और सभी को साथ लेकर पार्टी के कार्यक्रमों को आमजन से जोड़ कर ज़मीनी स्तर पर लेकर जायेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, परीस बेसरा , जिला उपाध्यक्ष लखीधर बघेल, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, मनोहर सेठिया, राजेश ओकले, राधेश्याम पटेल, महामंत्री संतोष ठाकुर, मनोज ठाकुर, विनायक बेहरा, कमलेश विश्वकर्मा, शंकर राव आदि सहित बड़ी संख्या में पिछड़ा मोर्चा के सदस्य मौजूद थे।
______
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
