Skip to content

बस्तर में आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, परिजनों में मातम

ग्राम झारतराई में घटना, 11वीं के छात्र की मौके पर गई जान
बस्तर। बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम झारतराई में शुक्रवार शाम गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 11वीं कक्षा के छात्र सिद्धार्थ बघेल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान सिद्धार्थ के चेहरे और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मवेशी चराने जा रहा था छात्र, अचानक गिरी बिजली
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ लामकेर के हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत था और अपने साथियों के साथ मवेशी चराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने की यह दुखद घटना घटित हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांव में शोक का माहौल
घटना की सूचना मिलने पर बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्तर मरचुरी भेज दिया। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।