Skip to content

चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर मां दंतेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धा, कुमार जयदेव ने की पूजा अर्चना

नवरात्रि के प्रथम दिन दंतेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मां से की प्रार्थना
जगदलपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रथम दिन दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था का विशेष दृश्य देखने को मिला। इस दौरान सुकमा जमींदार कुमार जयदेव ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली, सुख एवं समृद्धि की कामना की।

धार्मिक माहौल में श्रद्धालुओं की उपस्थिति, परंपरागत रीति से संपन्न हुई पूजा
मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पारंपरिक विधियों के साथ पूजा-अर्चना कर नवरात्रि पर्व की शुरुआत की गई।

समाज के गणमान्य लोग रहे उपस्थित, सभी ने मां से की मंगलकामना
इस दौरान प्रकाश रावल, मनोज जंगम सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे। सभी ने मां दंतेश्वरी के समक्ष प्रदेश और क्षेत्र की उन्नति एवं शांति के लिए प्रार्थना की।