बदहाल व्यवस्था से जनता परेशान,परीक्षार्थी परेशान, बस्तर के जनप्रतिनिधि वाहवाही लूटाने में व्यस्त ..
जगदलपुर। बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली और बदहाल व्यवस्था को लेकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री अभिषेक नायडू ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजली विभाग पर जनता को गुमराह करने और मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है श्री नायडू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा विभाग हर साल मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने का दावा करता है,लेकिन सच्चाई यह है कि मामूली हवा चलते ही पूरा शहर घंटों अंधेरे में डूब जाता है। क्या यह मेंटेनेंस सिर्फ कागजों पर हो रहा है?
महामंत्री अभिषेक नायडू ने आगे बताया बिजली की लगातार ‘आंख-मिचौली’से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है जनता परेशान है और व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विशेषकर शहर के बाहरी इलाकों में स्थिति और भी भयावह है।जब जनता परेशान होकर शिकायत केंद्र फोन करती है, तो या तो फोन व्यस्त मिलता है या फिर कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।”बिजली विभाग की यह ‘हवा-हवाई’ व्यवस्था अब बर्दाश्त से बाहर है।प्री-मानसून मेंटेनेंस के दावे पूरी तरह खोखले साबित हुए हैं। अगर विभाग अपनी तकनीकी खामियों को जल्द दुरुस्त नहीं करता, तो कांग्रेस कमेटी चुप नहीं बैठेगी।”अभिषेक नायडू ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले कुछ दिनों के भीतर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ और अघोषित कटौती बंद नहीं की गई, तो बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। विभाग के अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग प्रशासन की होगी।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
