भाजपा सरकार की नियत विकास की नहीं, सिर्फ प्रचार प्रसार व विज्ञापनों में अपनी वाहवाही लूटाना ..
स्थानीय पार्षद की चुप्पी समझ से परे या हुई प्रशासनिक लापरवाही, भाजपा सरकार क्या ऐसे संवारेगी जगदलपुर …
जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी में व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष व मोतीलाल नेहरू वार्ड क्रमांक -15 के छाया राजेंद्र पटवा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव के द्वारा मोतीलाल नेहरू वार्ड में नवीन आंगनबाड़ी निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया गया था और इस भूमिपूजन को लगभग ढाई साल पूर्ण हो चुके हैं लेकिन स्थानीय पार्षद की चुप्पी व विधायक किरण सिंह देव के द्वारा संज्ञान न लेने के चलते इस आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य तो दूर की बात है अभी तक इसकी नींव तक नहीं रखी गई है बेहद निंदनीय है कि भाजपा सरकार के प्रदेश अध्यक्ष का शासकीय निवास भी इसी वार्ड में है और इसी वार्ड में स्थानीय पार्षद भी भाजपा के है और ढाई साल से एक आंगनबाड़ी के भूमिपूजन किए जाने के बावजूद इसका काम तक शुरू नहीं हुआ है।निर्माण अभी भी रुका हुआ है या फिर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है बच्चों के लिए खेल और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था का वादा करने वाली भाजपा सरकार में विकास के दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो चुके हैं और यही भाजपा सरकार के कथित विकास की सच्चाई है सिर्फ कागजों में सिमटी यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से फैल हो चुकी है..!
छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने आगे कहा कि भूमिपूजन के बाद न ही स्थानीय पार्षद ने कभी इस विषय पर कोई पहल नहीं करी और न ही कोई कार्य किया है वहीं निर्माण कार्य का ढाई साल से शुरू न होना प्रशासनिक लापरवाही को भी साफ दर्शाता है।भाजपा के स्थानीय पार्षद को बच्चों की शिक्षा जनहित को देखते हुए अपने सरकार के समझ बात उठानी चाहिए।इस गम्भीर विषय पर स्थानीय पार्षद का चुप्पी साधना लापरवाही का पुख्ता प्रमाण है भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों की नियत विकास की नहीं है सिर्फ और सिर्फ प्रचार प्रसार और विज्ञापनों में अपनी वाहवाही लूटाना बन चुका है क्या भाजपा सरकार ऐसे जगदलपुर को संवारेगी..! इसका जवाब जनता के समक्ष देना चाहिए अगर आंगनबाड़ी निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू नहीं होता है तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी आवश्यक व उचित कदम उठाने हेतु बाध्य होगी।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
