किसान, ओबीसी, अजजा, अजा और अल्पसंख्यक मोर्चा के नए मण्डल अध्यक्ष नियुक्त, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का निर्देश
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांचों प्रमुख मोर्चा—किसान, पिछड़ा वर्ग, अजजा, अजा और अल्पसंख्यक—के मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिले के सभी 13 मण्डलों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी अध्यक्ष सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों को जमीनी स्तर पर लागू करें और पार्टी को मजबूत बनाएं।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा में इनकी हुई नियुक्ति
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तहत बकावण्ड में बुधराम बिसाई, बस्तर में राजेश चंदेल, करपावण्ड में अशोक ठाकुर, सरगीपाल में रघुराम सेठिया, लोहण्डीगुड़ा में तुलाराम सेठिया, तोकापाल में गोवर्धन सेठिया, बास्तानार में गणेश यादव, दरभा में उदय सेठिया, जगदलपुर पश्चिम में कमलेश विश्वकर्मा, जगदलपुर पूर्वी में शंकर राव सोनी, नगरनार में जुजेश्वर देवांगन, नानगुर में राजेश सेठिया और भानपुरी में मुकेश दीवान को जिम्मेदारी दी गई है।
किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी
किसान मोर्चा में जगदलपुर पूर्वी से पप्पू बघेल, पश्चिम से जयंत जोशी, नगरनार से घनश्याम सेठिया, नानगुर से हरिशंकर कश्यप, दरभा से अनंत राम कश्यप, तोकापाल से दशरथ राम कश्यप, बस्तर से अंतोराम बघेल, भानपुरी से हितेश मौर्य, सरगीपाल से नरेन्द्र सेठिया, बकावण्ड से उमेश बिसाई, करपावण्ड से जगन कश्यप, बास्तानार से अर्जुन पोयाम और लोहण्डीगुड़ा से डमरू भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।
अजजा मोर्चा में भी नई टीम का गठन
अजजा मोर्चा के तहत बस्तर में मोहन मौर्य, नगरनार में नीलकंठ ध्रुव, करपावण्ड में सुदराम कश्यप, तोकापाल में विश्वनाथ बघेल, बास्तानार में गमचन मण्डावी, नानगुर में मानसाय बघेल, सरगीपाल में पाकलु राम कश्यप, भानपुरी में हीरालाल कश्यप, दरभा में रामसिंह नाग, लोहण्डीगुड़ा में डोमू राम कश्यप, जगदलपुर पश्चिम में शम्भू नाग, जगदलपुर पूर्वी में घनश्याम बघेल और बकावण्ड में कमल बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुसूचित जाति मोर्चा में भी नियुक्तियां
अनुसूचित जाति मोर्चा में लोहण्डीगुड़ा से लिबऊराम कश्यप, तोकापाल से सुखलाल कश्यप, दरभा से दीपक कश्यप, नगरनार से बाबूलाल कश्यप, बस्तर से मान सिंह कोर्राम, बकावण्ड से हसताराम नाग, सरगीपाल से जय बघेल, भानपुरी से विराज नेताम, नानगुर से रोहित पंत, बास्तानार से साधुराम नायक, करपावण्ड से लखी कश्यप, जगदलपुर पश्चिम से डिकलेश नाग और जगदलपुर पूर्वी से गुलशन नाग को नियुक्त किया गया है।
अल्पसंख्यक मोर्चा में इन नामों की घोषणा
अल्पसंख्यक मोर्चा में जगदलपुर पश्चिम से मोहम्मद इमरान, जगदलपुर पूर्वी से सोहराब खान, भानपुरी से शेख जमील, दरभा से धनराज चाण्डक, बस्तर से लाल मोहम्मद, नगरनार से वाहिद अहमद शेरू, तोकापाल से नबान खान और सरगीपाल से मोहम्मद जावेद खान को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026