सीताराम शिवालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां और दिशा निर्देश
जगदलपुर। आगामी राम नवमी के पावन अवसर को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की नगर बैठक सीताराम शिवालय में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत और संचालन नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने विजय महा मंत्र के साथ किया।
प्रांत सह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को राम काज के लिए प्रेरित करते हुए भव्य आयोजन का आह्वान किया
बैठक में प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह राम काज है और इसके लिए स्वयं प्रभु श्रीराम ने सभी को चुना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राम नवमी को और अधिक भव्य और विशेष बनाने की योजना बनाई जाए। उन्होंने संगठन द्वारा निर्धारित दायित्वों को समय पर पूर्ण करने और विचारधारा को घर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे प्रत्येक घर तक पहुंचकर परिवार सहित राम जन्मोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दें।

प्रत्येक वार्ड में कार्यक्रम और निमंत्रण के माध्यम से समाज को जोड़ने की योजना
जिला मंत्री नवीन देवांगन ने बताया कि नगर के प्रत्येक वार्ड में राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वक्ताओं के माध्यम से संगठन के विषयों को समाज के बीच रखा जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रखंड में ध्वज और निमंत्रण के माध्यम से हिंदू समाज की एकता को मजबूत किया जाएगा।
रैली और आयोजनों के माध्यम से नगर में होगा शक्ति प्रदर्शन
नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने कहा कि राम नवमी के अवसर पर पूरे नगर को राममय बनाने का कार्य बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर में स्कूटी रैली, चुनरी यात्रा और बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वार्डों से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला सह संयोजक योगेश रैली, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, अजय प्रताप सिंह, तमिस राव, शत्रुघ्न कश्यप, रवि नेताम, पवन राजा, अभिषेक साहू, अमन धीवर, सुंदर कश्यप, लखन सेना, अतुल पाठक, गीतेश सिंगाड़े, पारेश्वर, राजेंद्र, मुकेश, प्रियांशु, विज्जु, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
