जगदलपुर 18.03.2026__ वर्ष 2019 से लेकर अब तक महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने सहित 11 सूत्रीय मांगों पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ना तो बजट में और न हीं विधानसभा सत्र के दौरान कोई भी चर्चा नहीं किए जाने से प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित है तथा सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति से त्रस्त होकर पुनः फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 18 मार्च को कार्यालय कलेक्टर के पास जंगी प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन बस्तर जिला कलेक्टर को सौंपा गया।
सर्वप्रथम संध्या 4 बजे विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी स्थानीय पानी टंकी जगदलपुर के पास एकत्रित हुए। वहां से कलेक्ट्रेट चौक में फेडरेशन के बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव तथा संभाग प्रभारी कैलाश चौहान के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे। जहां पूर्व से ही सुरक्षा कर्मियों ने रैली को मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया। उसके पश्चात अपर कलेक्टर मुख्य गेट पर पहुंचे जिन्हें फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया तथा कहा गया कि यदि सरकार शीघ्र ही कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों का निराकरण नहीं करती तो आने वाले समय में यह आंदोलन उग्र रूप ले सकता है।
फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान ने संक्षिप्त उद्बोधन में बताया कि सरकार ने मोदी की गारंटी में यह वादा किया था कि वर्ष 2019 से अब तक के महंगाई भत्ते की एरियाज राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करेगी।
फेडरेशन के बस्तर जिला संयोजक गजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में हर महीने विभिन्न विभागों से बहुत अधिक संख्या में कर्मचारी रिटायर्ड होते जा रहे हैं। जिससे अमूनन हर विभाग के हर कार्यालय में लगभग 40% कर्मचारी ही शेष है जिससे कर्मचारियों में कार्य का भार बढ़ता जा रहा है।अतः सरकार रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करें और सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करें।
आज के जंगी प्रदर्शन के दौरान फेडरेशन जिला बस्तर के प्रमुख रूप से सर्वश्री टार्जन गुप्ता, देवराज खूंटे, नारायण सिंह मौर्य, अजय श्रीवास्तव ,अखिलेश त्रिपाठी,रज्जी वर्गीस,देवदास कश्यप,उमेश मेश्राम,पंकज सेठिया,संजय चौहान,चंद्रप्रकाश देवांगन, धनंजय देवांगन,रूपेंद्र सिंह,अतुल शुक्ला,जोगेन्द्र कश्यप,मोती लाल वर्मा राकेश दुबे,जागेश्वर सिन्हा,तुलादास मानिकपुरी,जोगेंद्र कश्यप,अनिल गुप्ता, गणेश्वर नायक, डायमंड साहू ,शंकर राव धर्मराज चौधरी, शिव भंडारी, दिनेश पराते, के मुरलीधर, मनोज कुमार, रज्जी वर्गीज, शैलेश जोशी, प्रमोद पांडे, राम प्रभाकर मिश्रा, उमेश सिंह, प्रशांत वर्मा , अनीश तिर्की, सुदरू कश्यप ,प्रदीप सिंह, राजेश, प्रेमनाथ, शिवनाथ देवांगन, सत्यनारायण वाडेकर, मोतीलाल वर्मा, राकेश दुबे, बुधराम नाग, हेमलाल सिंह, नीरज चौहान, सुनील भटनागर, पी जी राव, काशीनाथ बघेल, यादव ,अखिलेश त्रिपाठी अधिन सॉरी,भुनेश नेताम, एस एस जान, सुभाष पांडे के अलावा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती आशा दान, भावना दीक्षित, पूर्णिमा देहरी,भारती रथ ,संगीता बघेल, समीक्षा जैन, यासमीन श्रीवास्तव ,हेमलता नायक, पूर्णिमा कोराम, पूर्णिमा देवांगन, पदमा नायडू, रामशिला नेताम आदि उपस्थित थे।
गजेंद्र श्रीवास्तव
बस्तर जिला संयोजक
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
