Skip to content

“श्री राम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक मथुरा में सम्पन्न, बस्तर राम पथ गमन क्षेत्र पर होगा शोध और भ्रमण”

त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

मथुरा। 14-16 मार्च 2026 को श्री गुरुधाम आश्रम, वृंदावन में श्री राम सांस्कृतिक शोध संस्थान न्यास की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई। “राम वन गमन से राष्ट्र निर्माण तक, संस्कृति समरसता और संकल्प से सिद्धि, चले राम की ओर” के उद्देश्य के साथ आयोजित इस त्रिदिवसीय बैठक का उद्घाटन भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के रामायण सर्किट राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रबंध न्यासी डॉ. राम अवतार शर्मा जी के मार्गदर्शन में हुआ।
उद्घाटन में गुरुदेव वेदांती महाराज के शिष्य और अयोध्या हनुमान गड़ी पीटाधीश्वर पूज्य राघवेंद्र दास महाराज जी तथा ट्रस्टी विनोद गर्ग और रमेश गोयल की पावन उपस्थिति रही।


छत्तीसगढ़ प्रतिनिधियों ने किया भागीदारी

बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से विजय भारत और डॉ. मनोज पानीग्राही ने प्रतिनिधित्व किया। देशभर के 12 राज्यों से आए शोधकर्ता, प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता श्रीराम वन गमन से जुड़े सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।


अंतरराष्ट्रीय राम संग्रहालय और डिजिटल लाइब्रेरी की योजना

बैठक में निर्णय लिया गया कि अयोध्या में भव्य अंतरराष्ट्रीय राम संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।

  • संग्रहालय में 100 कमरे होंगे, जहां ट्रस्ट से जुड़े परिजन श्रीराम जन्मभूमि भ्रमण कर सकेंगे।
  • डिजिटल लाइब्रेरी, मैडिटेशन हॉल और फोटो गैलरी सहित सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
  • डॉ. मनोज पानीग्राही के नेतृत्व में संग्रहालय परिसर में योग और प्राकृतिक चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।

बस्तर राम पथ गमन मार्ग का परिचर्चा और अन्वेषण

विजय भारत ने बस्तर के दंडकारण्य क्षेत्र में राम पथ गमन मार्ग में रामपाल को जोड़ने का प्रस्ताव रखा। रामपाल भगवान लिंगेश्वर शिव को समर्पित है और प्राचीन कथाओं के अनुसार प्रभु श्रीराम ने 12 वर्ष इसी डंडक वन में बिताए थे।
पुरातत्व विभाग और छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से बस्तर रामायणकालीन राम पथ गमन क्षेत्र का अन्वेषण, परिचर्चा और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। भ्रमण हेतु टीम बनाई जाएगी ताकि कार्य की प्रामाणिकता सुनिश्चित हो सके।


विशेष सम्मान और प्रमाण पत्र वितरण

बैठक में विजय भारत और डॉ. मनोज पानीग्राही को रुद्राक्ष माला एवं श्रीराम बैच के साथ विशेष सम्मान और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर श्रीराम पथ गमन के कार्य को देश और दुनिया तक पहुँचाने का संकल्प लिया।