अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में CRPF का जनहित कार्यक्रम
बीजापुर। 16 मार्च 2026 को अति घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र चिन्नाकोडेपाल कैम्प में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 80 वीं वाहिनी द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस उप-महानिरीक्षक रेंज जगदलपुर एस. अरुल कुमार, भा.पु.से. के निर्देशन में, बीजापुर रेंज के बी.एस. नेगी, पुलिस उप-महानिरीक्षक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट 80 वीं वाहिनी ने किया।

ग्रामीणों और बच्चों के लिए वितरण सामग्री
इस कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्नाकोडेपाल और आसपास के ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई।
- स्कूली बच्चों के लिए: स्कूल बैग, लेखन सामग्री, खेलकूद सामग्री
- आम ग्रामीणों के लिए: ब्लैंकेट, स्टील मटका, सोलर लैम्प, साड़ी, हवाई चप्पल, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, कैरम बोर्ड आदि

लगभग 600-650 ग्रामीणों और बच्चों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ग्रामवासियों के लिए मध्यान्तर भोजन की भी व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने CRPF के इस प्रयास की सराहना की और फोर्स एवं आम जनता के बीच आपसी सहयोग एवं संवाद को मजबूत मानाया।

अधिकारियों का संदेश: सुरक्षा बल और ग्रामीणों में विश्वास बढ़ाना उद्देश्य
एस. अरुल कुमार, भा.पु.से., पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेंज जगदलपुर ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार CRPF 80 वीं वाहिनी द्वारा चलाए जा रहे इस सिविक एक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य सुरक्षा बल और ग्रामीण जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि आज वितरण की गई सामग्री ग्रामीणों और बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए थी और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उपस्थिति और कार्यक्रम की भव्यता
इस अवसर पर CRPF के अधिकारी और अन्य उपस्थित लोग:
- अमित कुमार, कमाण्डेंट 153 बटा०
- पुरुषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी
- डॉ. उत्पल गगोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
- मकसूद आलम, देवेश कुमार मिश्रा, कुलदीप सिंह, उप-कमाण्डेंट
- अमित कुमार श्रीवास्तव, समवाय अधिकारी, ए/80 वीं वाहिनी
- पुलिस स्टेशन मोदकपाल के थाना प्रभारी आकाश मसीह
- चिन्नाकोडेपाल सरपंच संगीता यालम
सभी अधिकारी, जवान और समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026


