Skip to content

17 मार्च से MP–CG नई फ्लाइट शुरू, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल की पहली उड़ान रायपुर पहुंची

रीवा से रायपुर जाने और आने वाले लोगों को हवाई सेवा की सुविधा मिलने जा रही है। दोनों शहरों के बीच 17 मार्च से फ्लाइट शुरू हो रही है। पहली फ्लाइट में एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी यात्रा करेंगे।

Rewa-Raipur Flight Schedule: रीवा से रायपुर जाने और आने वाले लोगों को हवाई सेवा की सुविधा मिलने जा रही है। दोनों शहरों के बीच 17 मार्च से फ्लाइट शुरू हो रही है। पहली फ्लाइट में एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी यात्रा करेंगे। एलायंस एयर की यह सेवा हफ्ते में तीन दिन रहेगी।

एमपी का तीसरा शहर बना रीवा

मध्यप्रदेश का रीवा, तीसरा शहर है, जहां के लिए छत्तीसगढ़ से फ्लाइट शुरू की जा रही है। इससे पहले भोपाल और इंदौर के लिए पहले ही फ्लाइट संचालित हो रही है।

जानें, कितना है किराया

रीवा-रायपुर नई फ्लाइट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रायपुर से रीवा के लिए 3,614 रुपए और रीवा से रायपुर के लिए 4,293 रुपए किराया तय किया गया है। सीटों की उपलब्धता और डिमांड के अनुसार किराया कम-ज्यादा किया जा सकता है।

फ्लाइट शेड्यूल

एलायंस एयर की ओर से फिलहाल यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन- मंगल, गुरु और शनिवार को संचालित होगी। फ्लाइट रीवा से शाम 5 बजे रवाना होकर शाम 6.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर एयरलाइन फ्लाइट्स और बढ़ा सकती है।

फ्लाइट रूट

एयरलाइन के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट रीवा में रुकेगी और उसके बाद रायपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह, रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की रीवा विजिट

Rajendra Shukla

एमपी के डिप्टी सीएम कार्यालय से जारी प्रवास कार्यक्रम में बताया गया है कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा से शाम 5 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे, जो शाम 6.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से शाम 7 बजे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के लिए रवाना होंगे। मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन पश्चात शाम 7.35 बजे क्वींस क्लब में आयोजित विंध्य समाज के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात में 9.35 बजे सेल्स टैक्स कॉलोनी पहुंचेंगे, जहां संजीव तिवारी के निवास पर रात्रि भोज करेंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात अगले दिन सुबह 10.15 बजे नालंदा परिसर का अवलोकन करेंगे।

सुबह 11.15 बजे शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। दोपहर 12.05 बजे पहुना गेस्ट हाउस में विंध्य क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 4.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद निज निवास के लिए रवाना होंगे।