Skip to content

17 मार्च को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में होंगे शामिल, भाजपा सरकार के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन-सुशील मौर्य…

=भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां,मनरेगा बचाओ,बढ़ते नशे के कारोबार अफीम की खेती में संरक्षण,बढ़ती मंहगाई, बाधित गैस आपूर्ति को लेकर करेंगे आंदोलन ..

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज के आदेश अनुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आगामी 17 मार्च को बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल होंगे.भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां,मनरेगा बचाओ,बढ़ते नशे के कारोबार अफीम की खेती में भाजपा सरकार के संरक्षण,व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अघोषित रोक व घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि,बाधित गैस आपूर्ति सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर निष्क्रिय भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव करेंगे ..।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया हर मोर्चे पर पूरी तरह से फैल प्रदेश की भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है तब से लेकर आज पर्यंत तक प्रत्येक वर्ग परेशान और त्रस्त है प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार अफीम की खेती में भाजपा सरकार के संरक्षण,व्यवसायिक कमर्शियल गैस सिलेंडर पर अघोषित रोक व घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि,बाधित गैस आपूर्ति के कारण प्रदेश का बेड़ा गर्ग इस सरकार ने कर दिया है भाजपा सरकार नाबालिक युवा इनके नशे का शिकार हो रहे है बेरोज़गारी और मंहगाई चरम पर है भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं है यह सरकार सिर्फ अपने मुनाफाखोरी की राजनीति में व्यस्त है पोस्टरबाज सरकार सिर्फ बड़े बड़े बैनर पोस्टरों और विज्ञापनों में अपनी वाहवाही लूटाने में व्यस्त है।

यह सरकार सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक कुप्रबंधन से जनता महंगाई से त्रस्त है। महिलाएं असुरक्षित है प्रदेश की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बना चुकी है धान के कटोरे को अफीम का कटोरा बनाने में तुली है.सरकार और सत्ता के संरक्षण में ही यह सब कुछ हो रहा है।आज बस्तर सहित पूरे प्रदेश में नशीली दवाएं,प्रतिबंधित गोलियां, अवैध सूखा नशा गली मोहल्ले में निर्बाध व धड़ल्ले से बिक रही है, नाबालिक बच्चों तक पहुंचाई जा रही है। पिछले 13 महीना के दौरान 2599 प्रकरण नारकोटिक्स के दर्ज हुए जो ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से उजागर हुए हैं, सरकार का इंटेलिजेंस और प्रशासन मौन हैं।कार्यवाही के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। 10 से 17 साल के लाखों नाबालिक बच्चे सूखे नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं, सैकड़ों मौत हो चुकी है लेकिन यह सरकार सोई हुई है।प्रदेश में अवैध नशे के तस्कर,कोचिया और बिचौलियों को संरक्षण देते देते भाजपाई अब अफीम की खेती तक उतर आए हैं, कमल खिलाने का दावा करने वाले भाजपाई अफीम के पौधे उगाने लगे हैं।सरकार और सत्ता के संरक्षण में अफीम की खेती और नशा का जाल फलफूल रहा है और कार्यवाही के बजाए अपने लोगों को बचाने यह सुशासन नहीं कुशासन वाली सरकार खुद को साफ सुथरा और स्वच्छ करने के लिए सफेद झूठ का चादर ओड़ रही है आगामी 17 मार्च को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्तागण इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव करेंगे