पीएम सूर्य घर और पीएम कुसुम योजना को गति देने के लिए राज्य में सौर ऊर्जा क्षेत्र को संगठित करने की पहल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा देने और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पीएम सूर्य घर योजना तथा पीएम कुसुम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी दिशा में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों, इंस्टॉलर्स, तकनीकी विशेषज्ञों और समन्वय तंत्र को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है।
रायपुर में हुई पहली बैठक, संगठन की कार्यकारिणी और भविष्य की कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा
एसोसिएशन की पहली बैठक रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की संरचना, कार्यकारिणी और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संतोष मिश्रा को एसोसिएशन का अध्यक्ष और रितेश कुमार खंडेलवाल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान सौर ऊर्जा क्षेत्र के समग्र विकास और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।
सौर ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का लक्ष्य
एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र को संगठित रूप से आगे बढ़ाना, पीएम सूर्य घर और पीएम कुसुम जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करना तथा तकनीकी क्षमता और प्रशिक्षण को मजबूत बनाना है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक सशक्त मंच तैयार करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विभिन्न समन्वय और तकनीकी समितियों का गठन, सौर क्षेत्र के सभी पहलुओं पर होगा समन्वित काम
बैठक के दौरान सौर ऊर्जा क्षेत्र के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभावी कार्य के लिए कई समितियों का गठन भी किया गया। इनमें CSPDCL Coordination Committee, CREDA Coordination Committee, Bank & Collectorate Coordination Committee, Insurance Committee, Legal & Dispute Committee, Media & Advertisement Committee, Event Organisers Committee, Training & Technical Coordination Committee, Installer Registration & Related Matters Committee तथा Membership Committee शामिल हैं। इन समितियों के माध्यम से सौर ऊर्जा क्षेत्र के प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन संबंधी मुद्दों पर समन्वित कार्य किया जाएगा।
बस्तर के सौरभ मोतीवाला को प्रशिक्षण और तकनीकी समन्वय समिति में जिम्मेदारी
एसोसिएशन की Training & Technical Coordination Committee में बस्तर के सौरभ मोतीवाला को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अपने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुभव का उपयोग करते हुए टीम के साथ मिलकर प्रदेश में सौर ऊर्जा के तकनीकी और प्रशिक्षण पक्ष को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त और अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करना है।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
