नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष ने महापौर की कार्यशैली पर साधा निशाना
जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष Rajesh Chaudhary ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर महापौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेश चौधरी का कहना है कि महापौर और उनकी टीम खुद को स्वच्छता के प्रतीक बताने में लगे हैं, लेकिन धरातल पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
भाजपा नेता भी महापौर से ज्ञापन देने को मजबूर
राजेश चौधरी ने बताया कि महापौर की टीम की कार्यशैली से न केवल शहर की जनता बल्कि भाजपा के नेता भी नाराज हैं। हाल ही में भाजपा नेता को भी ज्ञापन देकर शहर में सफाई की आवश्यकताओं की जानकारी देनी पड़ी। चौधरी ने पूछा कि भाजपा नेता का ज्ञापन देना किस राजनीति से प्रेरित है।
साफ-सफाई, पेयजल और निर्माण कार्य में कमी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्षद दल लगातार शहर की सफाई, पेयजल व्यवस्था और निर्माण कार्यों की समस्याओं को महापौर तक पहुंचा रहा है। बावजूद इसके महापौर खुद का पीठ थपथपाने से परहेज नहीं कर रहे हैं और सोशल मीडिया में खुद की छवि चमकाने में लगे हैं।
इंदौर मॉडल की ओर संकेत, महापौर को काम करने की अपील
राजेश चौधरी ने इंदौर की तर्ज पर शहर को स्वच्छ बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए महापौर से पूछा कि जगदलपुर कब स्वच्छ होगा। उनका कहना है कि महापौर को फोटो सेशन और सोशल मीडिया प्रचार छोड़कर धरातल पर काम करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
