रायगढ़ 13 मार्च । जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण द्वारा 12 मार्च गुरुवार को दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई । बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता तारेन्द्र डनसेना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला में बुथ स्तर से लेकर जिला तक कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन अभियान में संगठन का विस्तार किया जा रहा है । इसके लिए प्रदेश के सभी जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए प्रभारी बनाया गया है । जिसमें रायगढ़ जिला कांग्रेस ग्रामीण के लिए बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक माननीय श्री चंद्रदेव राय जी को प्रभारी बनाया गया है ।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के बैठक लेने पहुंचे प्रभारी एवं बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक माननीय श्री चंद्रदेव राय जी का कांग्रेस भवन पहुंचने पर उनका कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया गया ।
आज के बैठक को संबोधित करते हुए चंद्रदेव राय जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ही बनती है। उन्होंने सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि 25 मार्च तक अनिवार्य रूप से बूथ, पंचायत एवं वार्ड स्तर की कमेटियों का गठन कर संबंधित प्रपत्र जिला कांग्रेस कमेटी में जमा कराएं, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी और सक्रिय रूप से बनाया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने भी जिले के सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कमेटियों का गठन करने तथा जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है, और सभी को मिलकर संगठन को सशक्त बनाना होगा ।
इस दौरान रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सत्यदेव गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार व्यक्त महामंत्री योगेंद्र यादव के द्वारा किया गया । आज के संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के सभी उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, सभी ब्लाकों के अध्यक्ष, सभी मंडल के अध्यक्षगण व कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारि और बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे ।
भवदीय,
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
