Skip to content

रायगढ़ पुलिस की सख्ती: प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर कार्रवाई, चार वाहन चालक जुर्म के तहत गिरफ्तार

चक्रधरनगर चौक पर पलटी ट्रेलर, सड़क पर बिखरे 25 टन आयरन पेलेट को रात में ही हटाया गया

रायगढ़। बीती रात चक्रधरनगर चौक के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AK 4986 का चालक वाहन को खतरनाक तरीके से चला कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर गया। वाहन पलटने से सड़क पर लोड आयरन पेलेट बिखर गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने थाना चक्रधरनगर पुलिस को मौके पर तत्काल पहुंचकर यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने जेसीबी मशीन बुलाकर रात में ही सड़क से बिखरे आयरन पेलेट हटवाकर मार्ग साफ कराया।


ओवरलोड और कागजात में गड़बड़ी पाई गई, चालक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने ट्रेलर चालक पुष्पराज साहू, पिता सीयालाल साहू, उम्र 25 वर्ष, ग्राम सिलवार, थाना जोगीपहरी जिला सीधी से पूछताछ की। जांच में पाया गया कि वाहन क्षमता से 25 टन अधिक ओवरलोड था और वाहन का बीमा भी नहीं था। इसके बाद चालक के विरुद्ध धारा 184, 115/194, 113/194(1), 146/196 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत थाना चक्रधरनगर में इस्तगासा क्रमांक 663/2026 दर्ज किया गया।


अन्य तीन भारी वाहनों पर भी कार्रवाई, सभी चालकों को न्यायालय में पेश किया गया

इसी दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अन्य भारी वाहनों पर भी कार्रवाई की। इनमें शामिल हैं:

  • हाईवा 12 चक्का, क्रमांक CG 13 BC 6434
  • ट्रक (डालाबाड़ी), क्रमांक OD 09 K 4445
  • ट्रक 12 चक्का (डालाबाड़ी), क्रमांक OD 09 Q 2601

इन वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत इस्तगासा क्रमांक 664/2026, 665/2026, 666/2026 दर्ज की गई। सभी चार चालकों को न्यायालय में पेश किया गया।


रायगढ़ पुलिस का संदेश: सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा,

“सड़क सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश, ओवरलोड परिवहन और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी चालान सहित सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”


अधिकारी और स्टाफ की सक्रिय भूमिका, सतत जांच अभियान जारी

संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, थाना प्रभारी चक्रधरनगर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आगे भी सख्त जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखने का भरोसा दिलाया।