कबीरधाम जिले के बिरकोना के पास रायपुर-जबलपुर हाईवे पर होली मनाकर गांव लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें रायपुर में पढ़ने वाला अमर दीवान की मौके पर मौत हो गई और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल है।
रंगों के त्योहार होली के दिन कबीरधाम जिले में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है। वह रायपुर में पढ़ाई करता था। अमर अपनी बहन के साथ होली मनाने बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। बिरकोना के पास अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर उछलकर जा गिरे। अमर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल युवती को जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
