Skip to content

निवर्तमान कलेक्टर दीपक सोनी को दी गई विदाई व नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा का किया गया स्वागत

बलौदाबाजार, 3मार्च 2026 / केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संचालक नियुक्त होने पर निवर्तमान कलेक्टर श्री दीपक सोनी को अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी वहीं जिले के नये कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा का स्वागत किया गया। बलौदाबाजार स्थित एक होटल में सोमवार को आयोजित विदाई सह स्वागत कार्यक्रम में अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर श्री सोनी एवं नये कलेक्टर श्री शर्मा का गुलदस्ता देकर स्वागत किये एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान कलेक्टर  श्री सोनी ने कहा कि जिले का कार्यभार विषम परिस्थिति में संभाला था  लेकिन सब के सहयोग से बहुत जल्द स्थिति में सुधार हुआ था। प्रभारी सचिव का मार्गदर्शन मिला। सभी जिला अधिकारियो का बहुत सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि अधिकारी -कर्मचारियों के तनाव व डर को दूर करने के लिये  काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई। कलेक्ट्रेट भवन का पुर्नरुद्धार 15 दिन में पूरा हो गया।

क़ानून व्यवस्था की बहाली के प्रयास,सामाजिक संगठनों, चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स से बातचीत का दौर शुरू हुआ और स्थिति सुधरते गई। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार -भाटापारा जिला ऐतिहासिक भूमि है यहां गिररौदपुरी धाम, कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा, वीरभूमि सोनाखान, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल तुरतुरिया, सिद्धश्वर मंदिर पलारी, पर्यटन स्थलों में बारनावापारा अभयारण्य सहित अनेक स्थल है।

विश्व स्तरीय सीमेंट सयंत्र  हैं।यहां काम करने के अनेक क्षेत्र है। पीएम आवास, सुशासन तिहार, औद्योगिक विवाद का निपटारा बेहतर ढंग से किया गया ।धान खरीदी सुचारु ढंग से सम्पन्न हुआ। जिला प्रशासन की टीम बहुत अच्छी है, टीम भावना से काम हुआ। आप सभी इसी टीम भावना से काम करते हुए जिले को नई उंचाई पर ले जाएंगे।

कलेक्टर  श्री शर्मा  ने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर श्री सोनी ने जिस मुकाम पर जिले को पहुंचाया है उसे कायम रखते हुए और आगे  ले जाना है। उनके द्वारा रखी गई आधारशिला में मजबूत ईमारत बनाना है। सभी विभागीय अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी मेहनत करेंगे जिले को विकास की नई उंचाई पर ले जाना है।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि निवर्तमान कलेक्टर श्री सोनी के लीडरशिप में पुलिस प्रशासन ने बेहतर काम किया है। हर परिस्थिति को बेहतर ढंग से हैंडल करना उनकी खूबी है। विषम परिस्थिति में सम्भालना और जिले को उंचाई तक लेकर जाना सिखने योग्य है। लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया गया।जनदर्शन में भी लोगों की उम्मीदों को भली भांति समझते हुए समस्या का समाधान हुआ।

इस अवसर पर डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अभिषेक गुप्ता ए आर टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक /9