खरसिया। शासकीय महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 27 एवं 28 फरवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश तिवारी के मार्गदर्शन में तथा ए.के. पटेल (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान) एवं डॉ. मोहम्मद तल्हा (विभागाध्यक्ष, रसायन विज्ञान) के समन्वय में सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री सी.वी. डनसेना एवं डॉ. प्रियंका राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, चित्रकला, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता एवं आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। 27 फरवरी को उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रश्नोत्तरी, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि 28 फरवरी को विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण आयोजित हुआ। इस अवसर पर किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रायगढ़ के डॉ. डी. सिंह द्वारा प्रेरणादायक व्याख्यान दिया गया। सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायकों द्वारा किया गया तथा प्रथम और द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिए गए।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षिता साहू, आराधना पटेल, अंशु एवं रत्ना पटेल ने प्रथम तथा लीना साहू, भारती डनसेना, चांदनी डनसेना एवं तोलेश्वरी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में भारती डनसेना एवं चांदनी डनसेना प्रथम तथा करीना यादव एवं वाणी यादव द्वितीय रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू गवेल ने प्रथम और मधु महंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रस्तुतीकरण में अनुराधा राठौर, सानिया राठौर एवं परमेश्वर यादव प्रथम तथा भूमिका खूंटे द्वितीय रहीं। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में वायरलेस पावर ट्रांसफर परियोजना के लिए रत्ना पटेल एवं तृप्ति को प्रथम, सेफ्टी स्ट्रीट लाइट परियोजना हेतु परमेश्वर यादव एवं रंजन सोनी को द्वितीय तथा आयनिक थ्रस्टर्स मॉडल के लिए अमन राठौर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण एवं वैलिडिक्टरी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सुशीला गोयल, श्रीमती सरला जोगी, डॉ. श्वेता तिवारी, डॉ. आर.के. टंडन सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
