Skip to content

रायपुर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ


रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने राजधानी रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बालाजी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही नवनिर्मित इकाइयों का लोकार्पण कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सुदृढ़ होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं अब 14 से 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने यह भी कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में 5 से 6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ किया गया है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस कैंसर अस्पताल में मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उपचार के दौरान आर्थिक बोझ कम होगा।

अस्पताल के डायरेक्टर Dr. Tejas Nayak, मैनेजिंग डायरेक्टर Dr. Neeta Nayak, R. K. Nayak, Satyavati Nayak सहित अस्पताल प्रबंधन, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।