खरसिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जबलपुर में सूने मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने उस समय घर को निशाना बनाया, जब पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। परिवार के लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध युवक घर के आसपास घूमते और अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
हालांकि चोरी गई रकम और सामान का सही आकलन अभी नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बड़ी राशि और कीमती सामान पार होने की आशंका जताई जा रही है।
परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने और उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
