जगदलपुर। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है.. और इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान मोनू यादव पिता मंगल यादव निवासी उड़ीसा के कोसमी के रूप में की है,आरोपी का ससुराल फ्रेजरपुर मे है …
वारदात के दिन सीसीटीवी में कैद फुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से चोरी की गई सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है…
हालांकि इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है आरोपी द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के भीतर सरस्वती माता की प्रतिमा और नारायण मूर्ति से चोरी की गई चैन सोने की नहीं है..
जिस उद्देश्य से आरोपी ने इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था वह नकली आभूषण होने की वजह से उसे बेच नहीं पाया.. और उसके बाद उड़ीसा में जाकर छिपा हुआ था…बोधघाट पुलिस, कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पतासाजी कर आखिरकार आरोपी को धर दबोचा…. पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनू यादव आदतन अपराधी है.. साल 2024 में वह गांजा तस्करी के मामले में भी सजा काट चुका है और जेल से छूटने के बाद वह मार्केल सिवनागुड़ा आवास प्लाट पारा में रह रहा था…
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
