Skip to content

बया चौकी क्षेत्र में मोडिफाई साइलेंसर वाहन चालक पर कार्यवाही, ₹7000 समन शुल्क वसूला

बलौदा : जिले में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में शुरू की गई “त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन” लगातार सफल साबित हो रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान कर, उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 28 फरवरी 2026 को बया चौकी क्षेत्र में हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक वाहन चालक को पकड़ा। आरोपी किरण कुमार सेन, ग्राम पकरीद निवासी, अपनी मोटरसाइकिल क्र. CG06 1607 में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज गति से वाहन चला रहा था और कर्कश बैकफायर की आवाज उत्पन्न कर रहा था।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹7000 समन शुल्क वसूला और मोटरसाइकिल से मॉडिफाई साइलेंसर हटा लिया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के यातायात नियम उल्लंघन की सूचना “त्रिनयन शिकायत हेल्पलाइन” 94792 26641 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है। इस पहल से जिले में यातायात नियमों के पालन में सुधार और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।