Skip to content

मावलीपदर में डोम शेड निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया भूमिपूजन¹1

जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने ग्राम मावलीपदर में 30 लाख की लागत से दो डोम शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप ग्राम मावलीपदर में दो डोम शेड का निर्माण कार्य किया जायेगा। डोम शेड निर्माण से लोगों को व्यवसाय करने में सुविधा होगी। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किए जायेंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास कार्य करना हमारा लक्ष्य है। विकास कार्य तीव्र गति से होगा। जनता ने आज विकास कार्य को लेकर मांग रखी है उसे भी जल्द पूरा कर का कार्य किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, हरिराम मंडावी, गागराराम,लखींधर बधेल एवं क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।