छत्तीसगढ़ में रमजान को लेकर जारी कथित आदेश के मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार भाजपा और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने किया शर्मसार- रोजवीन दास
बस्तर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रोजवीन दास ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। रोजवीन दास ने कहा कि 19 फरवरी 2026 तारीख को जारी एक पत्र सोशल मीडिया में रमजान माह के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति शासन द्वारा दी जाने की बात कही गई थी।

यह पत्र सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ और इस पत्र में शासन की नीतियों का भी उल्लेख एवं बखान किया गया था। हालांकि बाद में उक्त पत्र को सोशल मीडिया से हटा लिया गया।अगले ही दिन छत्तीसगढ़ शासन अल्पसंख्यक विभाग के सचिव अनुपम द्विवेदी ने आधिकारिक रूप से स्पष्ट किया कि राज्य शासन द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है तथा यह भ्रामक और निराधार है।
रोजवीन दास ने सवाल उठाया कि आखिर प्रदेश की जनता को यह जानने का अधिकार है कि सच कौन बोल रहा है — वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष या शासन का आधिकारिक विभाग।

उन्होंने कहा कि यदि किसी शासन एवं प्रशासन के पदाधिकारी या शासन का आधिकारिक विभाग गलत या भ्रामक जानकारी फैलाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।रमजान और कर्मचारी रोजगार से जुड़े मामले में फैली भ्रामक जानकारी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसलिए सलीम राज को सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना चाहिए और यदि गलती हुई है तो माफी भी मांगनी चाहिए और पूर्व में भी दिए गए विवादित बयान,आदेश को मद्देनजर रखते हुए अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रोजवीन दास एवं प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान ने संबोधित किया।
प्रेस वार्ता के दौरान अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष रोजवीन दास,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, छग कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान, मोइन रज़ा कुरैशी, नेलविन दास,शहनाज बेगम,अंजना नाग,साइमा अशरफ,समीर खान,खीरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
