जगदलपुर स्थित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में चालकों-परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय बसाक (सीएमएचओ सह सचिव) एवं डी सी बंजारे (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) के निर्देशानुसार किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ गावड़े एवं स्वास्थ्य टीम ने चालकों-परिचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। शासन के नियमानुसार चालकों-परिचालकों सहित विभिन्न फैक्ट्रियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए फर्स्ट एड प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। इसी क्रम में “हर हाथ प्रशिक्षित” अभियान के तहत यह स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर अलेक्जेंडर एम चेरियन (ओआईसी), मनीष गुप्ता (चेयरमैन), नरेश मिश्रा (वाइस चेयरमैन), ऋषि भटनागर (कोषाध्यक्ष), धर्मेंद्र महापात्र (मीडिया प्रभारी), संकटा राव, कश्यप जी सहित अन्य सदस्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी परिचालकों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करना है, ताकि सड़क सुरक्षा और जन-स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाया जा सके।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
