जगदलपुर, 26 फरवरी 2026/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अंतर्गत शाखाओं में 14 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक प्रस्तावित अमानत पखवाड़ा कार्यक्रम निरन्तर किए जा रहे है। जिस क्रम में गुरुवार 26 फरवरी को शाखा करपावंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री दिनेश कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं बैंक के उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अपने संबोधन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा बैंक द्वारा संचालित केंद्र शासन एवं राज्य शासन की समस्त योजनाओं का विस्तार से उल्लेख कर बैंक के कार्यक्षेत्र के समस्त सम्माननीय ग्राहक तथा कृषक बंधुओं मे बचत करने की भावना जागृत कर अमानत वृद्धि हेतु प्रेरित किया गया। गुरुवार को आयोजित पखवाड़ा में 38 अमानतदारों से 82 लाख 55 हजार रूपए अमानत डिपॉजिट किया गया।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा सभी अमानतदारों को अमानत प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान विशिष्ठ अतिथि श्रीमती सोनबरी भद्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत बकावण्ड, श्री तरुण पांडे उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बकावण्ड सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और बैंक प्रधान कार्यालय से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसए रजा, पर्यवेक्षक मनोज सिंह, अनंतप्रसाद पांडे, शाखा प्रबंधक श्रीमती अपराजित ठाकुर, आरके सूर्यवंशी, अनंत भद्रे, शाखा समिति के समस्त कर्मचारी एवं सभी समिति के प्राधिकृत अधिकारी तथा कृषकगण उपस्थित थे। पखवाड़ा कार्यक्रम का संचालन श्री आरके सूर्यवंशी के द्वारा एवं आभार श्रीमति अपराजिता ठाकुर शाखा प्रबंधक के द्वारा किया गया।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
