अपने दोनों हाथों से दिव्यांग है छात्र राखी नाग,/पैरों से लिखकर दिया था पहला पेपर
सेजेस नानगुर में अध्ययनरत है ,छात्रा
बस्तर जिले नानागुर में आज दसवीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की एक मानवीय पहल देखने को मिली।जब सेजेस नानगुर में पढ़ने वाली दिव्यांग राखी नाग को खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास के आदेश के बाद राइटर उपलब्ध करवाया गया ।जिससे राखी को अब पैरों से लिखकर परीक्षा देने से राहत मिली है।
दरअसल सेजेस नानागुर में पढ़ने वाली राखी नाग अपने दोनों हाथों से दिव्यांग है ,वह अपने अधिकांश कार्य पैरों की सहायता से करती है । और इन दिनों जिले में 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है । और विगत 21 फरवरी को पहला पेपर राखी नाग ने पैरों से लिखकर ही दिया था। इस समय में खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास सेजेस नानागुर के निरीक्षण को पहुंचे थे और राखी नाग को पैरों से लिखते देखकर उसे हो रही समस्याओं की जानकारी ली थी ।छात्रा राखी नाग ने उन्हें बताया कि लगातार पैरो से लिखने से न केवल पैरों दर्द होता है, अपितु लिखने में समय भी ज्यादा लगता है।
खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राखी नाग को राइटर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिसके बाद संस्था के प्राचार्य ने कक्षा 9 9 वी की छात्रा नव्या निर्मलकर को राखी नाग का रायटर नियुक्त किया।जिसके बाद आज द्वितीय पेपर में राखी नाग के निर्देशों पर नव्या निर्मलकर ने प्रश्नपत्र लिखा ।
राखी नाग ने रायटर मिलने पर संस्था के प्राचार्य विनोद सिंह भदौरिया, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास सहित सेजेस नानागुर में पदस्थ शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया।
राखी नाग ने कहा कि पैरों से परीक्षा लिखने में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था , वह सभी सवाल को समय की कमी के कारण हल नहीं कर पा रही थी ,लेकिन दूसरे पेपर के दौरान विद्यालय ने उन्हें राइटर उपलब्ध करवाया जिससे अब उनके पास सवालों को हल करने के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है।
वहीं राखी नाग के राइटर की भूमिका निभा रही नव्या निर्मलकर ने कहा कि उन्हें राखी नाग की सहायता करके बेहद खुशी और गर्व की अनुभूति हो रही है। संस्था के प्राचार्य विनोद सिंह भदौरिया कहा कि वर्तमान में विद्यालय में लगभग 950 छात्र छात्राएं दर्ज हैं । जिसमें एक छात्रा राखी नाग जो कि दिव्यांग है उसकी 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने निरीक्षण के दौरान छात्रा की परेशानी को समझते हुए रायटर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे ,जिसके बाद कक्षा 9 वीं की छात्रा नव्या निर्मलकर को उसका राइटर नियुक्त किया गया ।
खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की निगरानी के कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित की गई और vah उसे टीम के हिस्सा है। इसी तारतम्य में जब वह निरीक्षण के लिए सेजेस नानागुर पहुंचे तो उन्हें दिव्यांग छात्रा राखी नाग दिखी जिसके बाद उन्होंने छात्रा राखी नाग को विधिवत् राइटर उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद कक्षा 9 वीं की छात्रा नव्या निर्मलकर को राखी नाग का रायटर नियुक्त किया गया।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
